सर्दियों में रोजाना करें इन चीजों का सेवन, बड़े-बड़े रोगों से बचे रहेंगे

सर्दियों में रोजाना करें इन चीजों का सेवन, बड़े-बड़े रोगों से बचे रहेंगे

सेहतराग टीम

सर्दी ने दस्तक दे दी है। लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। वहीं जिस प्रकार ठंड ने दस्तक दी है वैसे ही कई तरह की परेशानियों ने भी आना शुरू कर दिया है। ऐसी स्थिति में लोगों को अपने खान-पान पर ध्यान देने की अधिक आवश्यकता है। क्योंकि अगर ठंडी में भोजन पेट भर और पोषण युक्त न मिले तो कई रोग होने का डर सताने लगता है। ऐसी स्थिति में सभी लोगों को भरपूर पेट भर खाना सर्दियों में खाने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं। वहीं कई ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जो सर्दियों में जरूर खाने चाहिए। तो आइए जानते हैं कि क्या खाना जरूरी है जिससे सर्दियों में होने वाले रोगों से बचा जा सके-

पढ़ें- तेजी से वजन कम करने में मदद करते हैं ये ड्राई फ्रूट्स, ऐसे करना है उपयोग

फल और सब्जियां

सर्दी में मौसमी फल और सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। जैसे कि गाजर, मटर, सोया मेथी, बथुआ। ये सभी शरीर को मजबूत बनाए रखते हैं साथ ही फायदेमंद भी होते हैं।

बाजरा

बाजरे की तासीर गर्म होती है। सर्दियों के मौसम में आप बाजरे की रोटियां बनाकर खाएं। ये आपके शरीर को ठंड से बचाए रहेगी साथ ही मांसपेशियों को ताकत भी मिलेगी। 

मूंगफली

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में मूंगफली के ठेले आपको हर जगह दिखने लगते हैं। मूंगफली में कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को तंदरुस्त रखते हैं। इसके साथ ही मूंगफली आपके दिल के अलावा डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद होती है।

तिल

तिल का सेवन करना भी सर्दियों में फायदेमंद रहता है। तिल में विटामिन ई और फैटी एसिड्स होता है जो शरीर को बीमारियों से बचाए रखता है। इसलिए सर्दियों में अपनी डाइट में तिल को भी शामिल करें।

गोंद

ठंड में गोंद का सेवन करना सेहत के लिए लाभकारी होता है। इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी। इसके साथ ही गोंद हड्डियों को मजबूत भी करेगा। इसलिए ठंड के मौसम में आप घर पर गोंद के लड्डू जरूर बनाकर रख लें। इस लड्डू को रोजाना खाएं। ये आपके शरीर को अंदर से गर्म रखेगा और बीमारियों से बचाएगा।

इसे भी पढ़ें-

जानिए, जरूरत से ज्यादा दूध पीने के नुकसान

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।